ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह मामले पर हुई सुनवाई, मंगलवार को आ सकता है बड़ा फैसला

DESK : सुप्रीम कोर्ट में आज राजद्रोह मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आज कोर्ट ने कहा कि वह पहले इस मुद्दे पर फैसला करेगा कि क्या राजद्रोह कानून के खिलाफ दायर याचिका को एक

सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह मामले पर हुई सुनवाई, मंगलवार को आ सकता है बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : सुप्रीम कोर्ट में आज राजद्रोह मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आज कोर्ट ने कहा कि वह पहले इस मुद्दे पर फैसला करेगा कि क्या राजद्रोह कानून के खिलाफ दायर याचिका को एक बड़ी बेंच में भेजा जाए। राजद्रोह कानून को रद्द करने की मांग संबंधी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार तक सुनवाई जारी रखेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून की वैधता पर जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र सरकार को शनिवार तक का समय दिया है। केंद्र सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा था।


बुधवार को केंद्र सरकार ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से एस सप्ताह का समय देने की गुहार लगाई थी। 27 अप्रैल को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की विशेष पीठ ने सरकार को 30 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।


विशेष पीठ ने 5 मई को सुनवाई की तारीख मकर्रर करते हुए कहा था कि लंबे समय से लंबित इस मामले में स्थगन आदेश की अर्जी स्वीकार नहीं की जाएगी। गुरुवार को भी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात को कहा। केंद्र सरकार की तरफ से रविवार को एक नया आवेदन पत्र दायर कर कहा गया था कि जवाब तैयार है लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी है।


गौरतलब है कि सेवानिवृत मेजर जनरल एसजी वोम्बटकेरे, एडिटर्स गल्डि ऑफ इंडिया एवं अन्य की ओर से राजद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाएं दाखिल की गई थीं। 15 जुलाई 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राजद्रोह कानून के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि स्वतंत्रता के वर्षों बाद भी इस कानून की आवश्यकता क्या है।

टैग्स