ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के घर पर बमबाजी, राम मंदिर पर सुनाया था फैसला

DESK : राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस के घर पर बमबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की स

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के घर पर बमबाजी, राम मंदिर पर सुनाया था फैसला
First Bihar
2 मिनट

DESK : राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस के घर पर बमबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है. 


दरअसल, प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हाशिमपुर मोहल्ले स्थित सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण के पैतृक मकान पर सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे  बमबाजी हुई है. बताया जाता है कि जस्टिस अशोक भूषण परिवार के साथ कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहते हैं. हाशिमपुर के पैतृक मकान में उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं.


अनिल भूषण के मुताबिक, तेज धमाके के साथ दो बम फोड़े गये थे. धमाके की आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे. उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस सड़क पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. 

टैग्स