ब्रेकिंग
बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग

बिहार में शातिर लेडी गैंग का पर्दाफाश: त्योहारों में भीड़ का फायदा उठाकर करती थीं स्नेचिंग और चोरी, 29 महिलाएं गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर चोरी व छिनतई करने वाले अंतरप्रांतीय महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पिछले दो हफ्तों में कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस को अपराध नियंत्रण और पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन और सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी की निगरानी में गठित विशेष पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से आकर मुजफ्फरपुर शहर में सक्रिय शातिर महिलाओं के एक बड़े अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।



नगर क्षेत्र में पिछले दो हफ्तों के दौरान की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी, चेन स्नेचिंग और छिनतई की घटनाओं में संलिप्त कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहर के जिलों से महिलाओं का एक संगठित समूह मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है। यह गिरोह आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर बाजारों, मंदिरों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर समूहों में घुसकर महिलाओं को निशाना बनाता था। भीड़ का फायदा उठाकर ये शातिर महिलाएं बड़ी सफाई से सोने की चेन स्नेचिंग, आभूषण पार करने, पर्स छिनतई, मोबाइल और नकद राशि की चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं।



सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन के आधार पर सीवान (बिहार) और गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र से जुड़े गिरोह के कुल 15 महिला सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभियुक्तों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी और छिनतई की बात स्वीकार की। 



गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सामान बरामद किए हैं। इनके पास से सोने का तीन लॉकेट, सोने के कान का एक लटकन, पांच मोबाइल फोन और 16,800 रुपये कैश  बरामद किए गए हैं।



इस संबंध में मुजफ्फरपुर के नगर थाना में मामला दर्ज (कांड संख्या–569/26) किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर और सीवान की रहने वाली महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के मुख्य सरगना की पहचान करने, अन्य साथियों की गिरफ्तारी और गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता