ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

दुनिया के सबसे ऊंचे खेल मैदान में होगा फीफा वर्ल्ड कप, स्काई स्टेडियम में बैठ सकेंगे 46,000 दर्शक

सऊदी अरब अपने भविष्य के शहर ‘नियोम सिटी’ में दुनिया का सबसे ऊंचा खेल मैदान ‘स्काई स्टेडियम’ बना रहा है। 350 मीटर ऊंचे इस स्टेडियम में 46,000 दर्शक बैठ सकेंगे। 2034 फीफा वर्ल्ड कप इसी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

SPORTS NEWS
© AI
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अब बात करते हैं, दुनिया के सबसे ऊंचे खेल मैदान की जिसे सऊदी बना रहा है। इसके बनने के बाद 2034 का फीफा वर्ल्ड कप इसी स्काई स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें एक साथ 46 हजार दर्शक बैठ कर मैच का आनंद उठा सकेंगे।


 बता दें कि रेगिस्तान में 350 मीटर (1,150 फीट) ऊपर खेल मैदान  होगा। आसमान में तैरता हुआ दुनिया का यह पहला स्टेडियम होगा। जिसका निर्माण कार्य 2027 से शुरू होगा और 2032 तक काम पूरा होने की उम्मीद है। द लाइन परियोजना का प्रारंभिक काम 2022 के अंत में ही शुरू हो गया था। स्टेडियम भविष्य के शहर 'नियोम सिटी' का हिस्सा होगा। बता दें कि सऊदी अरब फीफा वर्ल्ड कप के लिए 15 स्टेडियम बनवा रहा है। यह स्टेडियम साइंस फिक्शन जैसी कल्पना को हकीकत में बदल देगा। स्काई स्टेडियम तक पहुंचने के लिए हाई-स्पीड लिफ्ट,ऑटोमैटिक पॉड्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जो कि पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर काम करेगा।


सऊदी अरब के नियोम शहर में स्काई स्टेडियम बनाया जाएगा। इस स्टेडियम की ऊंचाई फ्रांस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी अधिक है। यह एक पूरा फुटबॉल स्टेडियम है, जिसमें 46,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में 1 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश की योजना है। इस स्टेडियम को फंडिंग सऊदी सॉवरेन वेल्थ फंड द्वारा किया जा रहा है जो सऊदी अरब सरकार का मुख्य पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) है।


नियोम स्टेडियम को जानने से पहले हमें द लाइन शहर की अवधारणा को समझना होगा। द लाइन शहर में 9 मिलियन यानी 90 लाख लोग रह सकेंगे लेकिन इसका पूरा भूमि क्षेत्र केवल 34 वर्ग किलोमीटर होगा। इस शहर में कोई पारंपरिक सड़क नहीं होगी, न कोई कार, न कोई प्रदूषण होगा। पूरा शहर तकनीक से संचालित होगा। जिसका मतलब है कि कंप्यूटर आधारित तकनीक से शहर खुद को प्रबंधित करेगा।

टैग्स