ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

संसद का शीतकालीन सत्र आज से, नागरिक संशोधन विधेयक पर सबकी नजर

DELHI : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र आगामी 13 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सरकार की तरफ से संसद में कई विधेयक लाए जाएंगे। माना जा रहा है कि केंद्र

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र आगामी 13 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सरकार की तरफ से संसद में कई विधेयक लाए जाएंगे। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इसी सत्र में नागरिक संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की उम्मीद है। 

संसद में कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चल पाए इसके लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए तैयार रहेगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष को शीतकालीन सत्र में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 13 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में सार्थक चर्चा कराना चाहते हैं। 

पिछले सत्र में धारा 370 खत्म किए जाने का प्रस्ताव को संसद में सफलतापूर्वक पास करवा चुकी केंद्र सरकार अब नागरिक संशोधन विधेयक को से पारित करा सकती है। विपक्ष दल इस मुद्दे पर सरकार को अपनी रणनीति से घेरने की कोशिश करेंगे लेकिन बीजेपी की प्राथमिकता किसी तरह से इस विधेयक को पास कराने की होगी।


टैग्स