ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Parliament Session: ‘एक ही बोलेरो में आ जाएंगे सभी कांग्रेसी विधायक’, संजय जायसवाल ने बताई बिहार में कांग्रेस की हैसियत

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने संसद में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगली बार जब राहुल गांधी बिहार आएंगे, तो उनके सभी छह विधायक एक ही बोलेरो में आएंगे। उन्होंने कांग्रेस की हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में केवल छह सीट जीतने पर भी व्यंग किया।

Parliament Session
© sansad tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Parliament Session: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगली बार जब राहुल गांधी बिहार भ्रमण पर जाएंगे, तो कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एक ही बोलेरो गाड़ी में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ज्यादा गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इतनी ही हैसियत इनकी बिहार में रह गई है।


संजय जायसवाल का यह व्यंग उस समय आया जब बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी केवल छह सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। अगली बार जब राहुल गांधी बिहार भ्रमण पर जाएंगे, तो कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एक ही बोलेरो गाड़ी में आ जाएंगे।


सत्र के दौरान उन्होंने एसआईआर पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सभी एसआईआर की बात कर रहे हैं, लेकिन जिस मुद्दे पर बिहार में इतनी बड़ी हार मिली, विपक्ष सुधरने को तैयार नहीं है। संजय जायसवाल ने शोले के संवाद का हवाला देते हुए कहा कि हमें सुधारने वाले सुधर गए, लेकिन हम नहीं सुधरे।


संजय जायसवाल ने कहा कि सबसे पहले वोट चोरी 1947 में हुई, जब सरदार पटेल की जगह नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया गया। बंगाल से लेकर अन्य जगहों तक एसआईआर की चर्चा हो रही है। 2026 में बंगाल में अंधेरा हटेगा और कमल खिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता