ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Budget Session 2025: महाकुंभ भगदड़ पर संसद में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने की मृतकों की लिस्ट जारी करने की मांग

Budget Session 2025: संसद में बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। महाकुंभ में हुई भगदड़ के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया।

Budget Session 2025
संसद में जोरदार हंगामा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Budget Session 2025: संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान मची भगदड़ का मुद्दा उठाया। विपक्ष ने महाकुंभ भगदड़ हादसे में मृतकों की सूची जारी करने की मांग करते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया।  विपक्ष का आरोप है कि यूपी की योगी सरकार मृतकों का सही आंकड़ा छिपा रही है।


संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरु कर दिया। सरकार से कुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा जारी करने की मांग को लेकर विपक्ष ने लोकसभा में जबर्दस्त हंगामा किया। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने पहुंच गए।  हंगामे को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को खरी खोटी सुनाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा करने वाले सांसदों से कहा कि क्या जनता ने आपको हंगामे के लिए चुना है,अगर सदन चलाना चाहते हैं तो अपनी सीट पर बैठ जाएं।


विपक्ष का आरोप है कि यूपी की योगी सरकार महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृतकों का सही आंकड़ा छिपा रही है। विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि सरकार को मृतकों की पूरी लिस्ट जारी करनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता