ब्रेकिंग
प्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगीबिहार में अपराधियों का तांडव: पैक्स प्रबंधक से दिनदहाड़े लूट लिए 5.60 लाख, चाकू दिखाकर बाइक भी ले भागेप्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगीबिहार में अपराधियों का तांडव: पैक्स प्रबंधक से दिनदहाड़े लूट लिए 5.60 लाख, चाकू दिखाकर बाइक भी ले भागे

Mongolian Falcon Price: कहां बिका दुनिया का सबसे महंगा बाज? इतनी कीमत में खरीद सकते हैं सवा किलो सोना

Mongolian Falcon Price: रियाद में आयोजित सऊदी फाल्कन प्रदर्शनी 2025 में अब तक का सबसे महंगा मंगोलियाई बाज़ 1.53 करोड़ रुपये में बिका। यह नीलामी अरब की परंपरा और विलासिता का प्रतीक बन गई है।

Mongolian Falcon Price
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mongolian Falcon Price: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में चल रही अंतरराष्ट्रीय सऊदी फाल्कन और शिकार प्रदर्शनी 2025 में अब तक की सबसे महंगी नीलामी ने सबका ध्यान खींचा है। इस प्रदर्शनी में एक मंगोलियाई फाल्कन को रिकॉर्ड 6,50,000 सऊदी रियाल यानी लगभग 1.53 करोड़ रुपये में बेचा गया।


प्रदर्शनी में इस वर्ष दो मंगोलियाई फाल्कन को नीलामी के लिए प्रस्तुत किया गया था। पहला बाज युवा था, जिसकी बोली 70,000 रियाल से शुरू होकर 1,28,000 रियाल पर समाप्त हुई। वहीं दूसरा बाज, जो वयस्क और पूरी तरह प्रशिक्षित था, 1 लाख रियाल की शुरुआती बोली के बाद 6.5 लाख रियाल तक पहुंच गया।


इस ऐतिहासिक बिक्री का आयोजन प्रदर्शनी में बनाए गए विशेष मंगोलियाई फाल्कन ज़ोन में किया गया, जहां पूर्वी एशिया की दुर्लभ बाज प्रजातियां प्रदर्शित की गईं। मंगोलियाई फाल्कन अपनी तेज उड़ान, ताकत और उत्कृष्ट शिकार क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। 


ये पक्षी लगभग 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गोता लगाने में सक्षम होते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से ढल जाते हैं। यही कारण है कि अरब देशों में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। फाल्कनरी, यानी बाजों के जरिए शिकार करना, सऊदी अरब, कतर और यूएई जैसे देशों में न सिर्फ परंपरा बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और शौक का प्रतीक माना जाता है।


हर साल रियाद, दोहा और अबू धाबी जैसे शहरों में फाल्कन सौंदर्य प्रतियोगिताएं और शिकार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस बार की प्रदर्शनी में 30 से अधिक देशों ने भाग लिया। इस भव्य आयोजन में सऊदी फाल्कन क्लब द्वारा ड्रोन फाल्कनरी शो, लाइव प्रशिक्षण प्रदर्शन और ईको-टूरिज्म स्टॉल भी लगाए गए। बता दें कि यूनेस्को ने 2010 में फाल्कनरी को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी थी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता