PATNA:ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाये। कहा कि मैं जब बेऊर जेल में बंद था, फैजल खान का दो गार्ड को भी गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा गया। जिसने मेरी हत्या करने की कोशिश जेल में की लेकिन जेल प्रशासन की तत्परता से मेरी जान बच गयी।
जेल से छुटने के बाद रौशन आनंद ने अपने कोचिंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपनी बातें रखी। उन्हें अपने भाई के दाह संस्कार के लिए जाना था लेकिन उससे पहले उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी बातें रखी। कहा कि फैजल खान का जो दो गार्ड जेल में बंद हैं, उसने जेल में मेरी हत्या की साजिश रची थी। जेल प्रशासन की मदद से जान बच पाई। 13 जून को फैजल के गार्ड ने हमे मैनेज करने की कोशिश की कहा कि यदि आपने समझौता नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना होगा। आज हम भुगत रहे हैं, मेरे भाई की हत्या नेपाल में कर दी गयी। फैजल सुबह से शाम तक सिर्फ षड्यंत्र करता रहता है। फैजल ने पटना पुलिस को सहयोग नहीं किया बल्कि गुमराह किया लेकिन फिर भी पटना पुलिस उसके साथ है। लेकिन हम सनातनी हिन्दू है हम सत्य और अहिंसा के साथ रहकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
रौशन आनंद ने कहा कि हमने जिगर का टुकड़ा खोया है जो कोई नहीं लौटा सकता है, रौशन सर हिम्मत नहीं हारना है। मुझे न्यायपालिका और बिहार की डबल इंजन की सरकार पर भरोसा है, हमें न्याय मिलेगा। फैजल खान टीचर नहीं गुंडा, हत्यारा, षड्यंत्रकारी, झूठा आदमी है। उसने विद्यार्थियों को छला है। जिस तरह सिनेमा में दिखावटी विवाह होता है उसी तरह फैजल पर्दा के आगे दिखावटी शिक्षक है। उसका एक झूठ बीपीएससी केस में दिखा।
उन्होंने कहा कि फैजल खान ने गोली चलाया लेकिन आरोप रौशन आनंद पर लगाया गया। किसान कोल्ड स्टोरेज का मालिक आर एस प्रसाद और फैजल खान ने झूठी साजिश और षड्यंत्र करके मुझे जेल भिजवाया। फैजल खान का साथ रुम मालिक इसलिए देता है क्योंकि फैजल रुम मालिक को करोड़ों रुपये देता है। रुम मालिक का बेटा करोड़ों का जिम खोला है। करोड़ों का फोर व्हिलर रुम मालिक के पूरे परिवार को दिया गया है। इसकी जांच की जाए की कहां से यह पैसा आता है। पुलिस फैजल खान की मदद कर रही है। किस नेता का संरक्षण प्राप्त है फैजल खान को भाई का दाह संस्कार करने के बाद जब आऊंगा तब इस बात का खुलासा करुंगा।
बेऊर जेल से निकलते ही ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद फैजल खान उर्फ खान सर पर जमकर बरसे। बेऊर जेल से सीधे वो अपने कोचिंग सेंटर पहुंचे जहां पहले से हजारों की संख्या में छात्र मौजूद थे। रौशन आनंद के कोचिंग पहुंचने की खबर सुनते ही भारी संख्या में छात्रा वहां पहुंच गये और फैजल खान गो बैक के नारे लगाने लगे। खान सर के खिलाफ छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और रौशन आनंद के समर्थन में नारे लगाने लगे। कोचिंग सेंटर में पहुंचने के बाद रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए खान सर पर गंभीर आरोप लगाये। कहा कि फैजल खान को नेता का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और मारपीट केस में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद सर की नियमित जमानत याचिका मंजूर होने के कुछ ही घंटों बाद रौशन आनंद जेल से बाहर निकले। बेऊर जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक पर अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या का आरोप लगाया।
रौशन आनंद ने बताया कि फैजल खान उर्फ खान सर कितना बड़ा झूठा और षड्यंत्रकारी व्यक्ति है, यह बात किसी से छिपा हुआ नहीं है। अपने गार्ड के जरिये उसने मेरी हत्या की कोशिश की थी। नेपाल में मेरे भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाई गयी। इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए और पोस्टमार्टम दोबारा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फैजल खान ने रूम मालिक के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा है।
फैजल खान ने कई टीचरों को बर्बाद किया है, अब मुझे भी वह बर्बाद करने की साजिश रची है। लेकिन मैं हिम्मत के साथ लड़ाई लड़ूगा। हमने अपने जीवन का बहूमुल्य चीज अपने भाई को खोया है, जो कभी लौटकर वापस नहीं आ सकता। फैजल खान में हमारे साथ साजिश की है। साजिश के तहत मुझे जेल में भेजा और मेरे भाई की हत्या नेपाल में करवाई।
रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान को नेता का संरक्षण प्राप्त है। हमको जेल में डलबाने के लिए करोड़ो रुपये फैजल खान ने पानी की तरह बहाया है। मैं नेता का नाम नहीं बोलूंगा लेकिन फैजल को उस नेता का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। जेल में मेरे आंसू सुख गये हैं। भाई को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ूंगा।
रौशन आनंद ने कहा कि मेरा भाई बिल्कुल स्वस्थ था, उसको कोई बीमारी नहीं थी। यदि कोई यह बात कह रहा है कि बीमारी से मौत हुई है तो यह गलत बात है। मेरे भाई की बीमारी से नहीं बल्कि उसकी नेपाल में हत्या की गयी है। मैं मांग करता हूं की इस मामले की सीबीआई जांच करायी जाए। क्योंकि फैजल खान को नेता का संरक्षण प्राप्त है, यही कारण है कि पुलिस भी उसे आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई।
रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर.एस. प्रसाद ने षड़यंत्र रचकर हमारे भाई की हत्या करवाई है। मैं जब बाहर था तो मेरे भाई के साथ क्यों नहीं कुछ हुआ? मैं जब जेल चला गया तो मेरे भाई की हत्या हो गई। ये साजिश है और फैजल खान ने काफी झूठ बोला है और लोगों को गुमराह किया है। सब कांड करके भी फैजल खान बाहर रह गया और हम जेल चले गए। हम निर्दोष थे, हमको फंसाया गया। मेरा भाई खत्म हो गया, सब कुछ खत्म हो गया।
पटना से सूरज की रिपोर्ट




