ब्रेकिंग
प्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगीबिहार में अपराधियों का तांडव: पैक्स प्रबंधक से दिनदहाड़े लूट लिए 5.60 लाख, चाकू दिखाकर बाइक भी ले भागेप्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगीबिहार में अपराधियों का तांडव: पैक्स प्रबंधक से दिनदहाड़े लूट लिए 5.60 लाख, चाकू दिखाकर बाइक भी ले भागे

बिहार में अपराधियों का तांडव: पैक्स प्रबंधक से दिनदहाड़े लूट लिए 5.60 लाख, चाकू दिखाकर बाइक भी ले भागे

Bihar Crime News: सारण जिले में इसुआपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तीन बाइक सवार अपराधियों ने केरवां पैक्स प्रबंधक छोटेलाल साह पर हमला कर 5.60 लाख और मोटरसाइकिल लूट ली। विरोध करने पर उन्हें चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा के इसुआपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन बाइक सवार बदमाशों ने केरवां पैक्स के प्रबंधक छोटेलाल साह पर हमला कर उनसे ₹5 लाख 60 हजार रुपये और मोटरसाइकिल लूट ली।


जानकारी के मुताबिक, छोटेलाल साह, परसा गांव निवासी और केरवां पैक्स के प्रबंधक, सोमवार सुबह अपने घर से रुपये लेकर रामपुर अटौली पैक्स डोईला मिल जा रहे थे। रुपये मोटरसाइकिल की डिकी में रखे थे। चहपुरा देवी स्थान के पास घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल की चाबी छीनी और रुपये व बाइक छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 


हमले में छोटेलाल साह की पीठ पर छह, बाएं हाथ पर तीन और पैर पर एक वार किया गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट और हमले ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता