ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

संसद परिसर में कुत्ता लेकर पहुंच गई कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, बोलीं..ये काटता नहीं , काटने वाले तो संसद में हैं

संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ पहुँचीं। भाजपा ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की, जबकि रेणुका ने कहा— “कुत्ता नहीं काटता, काटने वाले तो अंदर हैं।”

DELHI
कांग्रेस सांसद का विवादित बयान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: 01 दिसंबर सोमवार से शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) की शुरुआत हुई। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कुत्ता लेकर कांग्रेस की सांसद रेणुका चौधरी संसद परिसर में पहुंच गयी। जब मीडिया की नजर उन पर गई तो वो पूछने लगे कि आप संसद में कुत्ते को क्यों लाई हैं। 


तो मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए रेणुका चौधरी कहने लगी कि सरकार को जानवर पसंद नहीं है। रेणुका ने कहा कि गूंगा जानवर यदि संसद के अंदर आ गया तो इसमें तकलीफ क्या है? कुत्ते से किसी को खतरा नहीं है, खतरा तो संसद में ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि ये छोटा और बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाने वाला जानवर है। यह काटता नहीं है..काटने वाले और डसने वाले तो संसद में हैं।  रेणुका के इस बयान से खलबली मच गयी है। बीजेपी ने इसे विशेषाधिकारों का दुरुपयोग बताया और कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पर कार्रवाई की मांग की।


गौरतलब है कि कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी 2024 में तेलंगाना से दोबारा ऊपरी सदन में चुनी गयी थी। वो कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाल चुकी हैं। महिला एवं बाल विकास और पर्यटन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में उन्होंने सेवा दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रहीं। 1984 में तेलुगु देशम पार्टी से राजनीति शुरू की और बाद में 1998 में कांग्रेस में शामिल हो गईं। वे दो बार लोकसभा सांसद रहीं और कई संसदीय समितियों की सदस्य भी रहीं हैं।