ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

RCB Victory Parade के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, महिला सहित 7 की मौत, कई घायल

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। भारी भीड़ के स्टेडियम में घुसने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। कई लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

RCB Victory Parade के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, महिला सहित 7 की मौत, कई घायल
घायलों से मिले सीएम सिद्धारमैया
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RCB Victory Parade: इस वक्त की बड़ी खबर बेंगलुरू से आ रही है, जहां IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट पर पहुंचे थे, जो स्टेडियम के भीत जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर भीड़ बेकाबू हो गयी। 


आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले स्टेडियम से बाहर अंदर घुसने की कोशिश करने के दौरान भगदड़ मच गयी और भीड़ में दबकर 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में महिला भी शामिल हैं। वही कई लोग घायल भी हो गये। जिन्हें आनन- फानन में पास के अस्पला में भर्ती कराया गया है। स्टेडियम के बाहर और अंदर अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है, क्योंकि जिस वक्त भगदड़ मचा उस समय भारी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।


बता दें कि 18 साल बाद RCB के IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर गेट पर पहुंचे था और किसी तरह स्टेडियम अंदर जाने की कोशिश करने लगे। तभी इसी दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर भीड़ बेकाबू हो गयी और यह हादसा हो गया। घटना को दुखद बताते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों से मिलने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति का जायजा डॉक्टरों से लिया। इस हादसे पर उन्होंने भी दुख जताया।


टैग्स