ब्रेकिंग
गुमला में सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की डूबने से मौतपूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईगुमला में सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की डूबने से मौतपूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल

Viral Video: रावलपिंडी में 70 वर्षीय मौलाना और 26 साल की दुल्हन का ब्राइडल फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों के अनोखे पोज और गाने पर रोमांटिक अंदाज ने इंटरनेट पर बहस और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी।

Viral Video
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी के एक 70 वर्षीय मौलाना हाकिम साहब और उनकी 26 वर्षीय दुल्हन का ब्राइडल फोटोशूट जबरदस्त चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मौलाना ने अपने से 44 साल छोटी महिला से प्रेम विवाह किया है। निकाह के बाद दोनों ने प्रोफेशनल फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए।


वायरल वीडियो में मौलाना साहब अपनी दुल्हन की गोद में लेटकर पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, फोटोग्राफर को परफेक्ट एंगल लेने के लिए जमीन पर लेटकर शॉट सेट करते देख लोग मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दुल्हन अपने शौहर के लिए एक था टाईगर के मशहूर गीत को गुनगुनाती दिखाई दे रही हैं, जिस पर मौलाना भी सुर में सुर मिलाते नजर आते हैं।


वीडियो जैसे ही X पर शेयर हुआ, कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, तो कुछ ने हैरानी जताई। जब लोगों को वीडियो पर संदेह हुआ, तो उन्होंने AI चैटबॉट Grok से इसकी पुष्टि की। चैटबॉट के अनुसार, यह रावलपिंडी की वास्तविक घटना है। 


बताया जा रहा है कि यह फोटोशूट डेली पाकिस्तान के यासिर शमी द्वारा आयोजित किया गया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद वेबसाइट ने इसे अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया, लेकिन तब तक यह क्लिप सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल चुकी थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता