ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, दो बम फेंककर फरार हुए बदमाश; जांच में जुटी पुलिस

RSS office attack: रांची में RSS कार्यालय पर देर रात हुए पेट्रोल बम हमले से सनसनी फैल गई है। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, दो बम फेंककर फरार हुए बदमाश; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

RSS office attack: झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हमले की घटना सामने आई है. देर रात कुछ बदमाशों ने कार्यालय परिसर को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम फेंके और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.


पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने RSS कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंके थे. इनमें से एक बम फट गया, जबकि दूसरा नहीं फटा. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले. राहत की बात यह रही कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की. अधिकारियों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.


पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके.


इस घटना के बाद RSS कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.


वहीं इस मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देर रात दो युवक कार्यालय के पास पहुंचे और दो बार पेट्रोल बम फेंके. उन्होंने इसे गंभीर घटना बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.


मरांडी ने कहा कि इस तरह कार्यालय को निशाना बनाना चिंता का विषय है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.