ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

रांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में सर्विसिंग के लिए खड़ी 6 गाड़ियां जलकर राख हो गयी।

झारखंड न्यूज
अगलगी के कारणों की जांच शुरू
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सर्विसिंग के लिए खड़ी करीब छह गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


एक गाड़ी से शुरू हुई आग, छह वाहन चपेट में आए

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सर्विस सेंटर परिसर में खड़ी एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोगों को आग की जानकारी हुई, तब तक करीब छह वाहन जल चुके थे। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।


दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकल टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


आग लगने के कारणों की जांच शुरू

सदर थाना पुलिस के अनुसार, फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, सर्विस सेंटर में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।


प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

टैग्स