ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के सभी 18 पुनर्विचार याचिका को किया खारिज

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट से आ रही है. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर दायर सभी 18 पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है. यह याचिका सुप्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट से आ रही है. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर दायर सभी 18 पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दायर की गई थी. 

कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस तरह के किसी भी याचिका पर कोई सुनवाई नहीं होगी. सभी याचिका को कोर्ट के 5 जजों के संवैधानिक पीठ ने खारिज किया है.

9 नवंबर को कोर्ट ने सुनाया था फैसला

देश की सबसे बड़ी अदालत ने 9 नवंवर को अयोध्‍या मामले में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. अदालत ने विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक मानते हुए वहां मंदिर बनाने का फैसला दिया था. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को अयोध्या के ही किसी दूसरे स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि विवादित जमीन पर मुसलमान अपना एकाधिकार सिद्ध नहीं कर पाए. इसलिए विवादित जमीन पर रामलला का हक है. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष यानि सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही दूसरी जगह जमीन देने को कहा था.  सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मंदिर निर्माण के लिए सरकार को ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया था. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था कि 3 महीने के अंदर सरकार मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाएं. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में  ही मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश सरकार को दिया था.  इस फैसले के खिलाफ कई संगठनों ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने सभी को आज खारिज कर दिया.