ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी

बेंगलुरु में जोमैटो के वेयरहाउस सुपरवाइजर के 'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो' कथित बयान पर विवाद बढ़ गया। कन्नड़ संगठनों के विरोध और पुलिस कार्रवाई के बाद सुपरवाइजर ने कन्नड़ में हाथ जोड़कर माफी मांगी।

कर्नाटक न्यूज
कन्नड़ संगठनों ने किया विरोध
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  बेंगलुरु में जोमैटो के वेयरहाउस सुपरवाइजर के कथित बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुपरवाइजर कर्मचारियों से कथित तौर पर हिंदी सीखने की बात कर रहा है। वहां काम करने वाले कर्मचारियों से उसने कहा कि या तो हिन्दी सीखों नहीं तो नौकरी छोड़ों। वीडियो सामने आने के बाद कन्नड़ संगठनों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद सुपरवाइजर को कन्नड़ भाषा में माफी मांगना पड़ गया। 


क्या है पूरा मामला?

दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आंध्र प्रदेश के रहने वाले सुपरवाइजर अशोक जोमैटो के वेयरहाउस में काम करने वाले कर्मचारियों से हिंदी में बात करते दिख रहा है। वीडियो में यह कहते सुना जा  सकता है कि उन्हें कन्नड़ भाषा नहीं आती और वह केवल हिंदी में ही बात करेंगे। सुपरवाइजर वहां मौजूद कर्मचारियों से कहते हैं कि अगर यहां काम करना है तो हिंदी सीखनी होगी।


इसी दौरान एक कर्मचारी उन्हें याद दिलाता है कि यह कर्नाटक है सर। यहां लोग कन्नड़ में ही बातचीत करते हैं। यह यहां की स्थानीय भाषा है। इस पर सुपरवाइजर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह हिंदी में ही बात करेंगे। वो भी हिन्दी में ही बात करें, उन्होंने कहा कि या तो हिन्दी सीखों नहीं तो नौकरी छोड़ों। 


कन्नड़ संगठनों ने किया विरोध

सुपरवाइजर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसे लेकर नाराजगी जताई गई। कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने वेयरहाउस के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुपरवाइजर को नौकरी से हटाने और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।


मामले को लेकर मदनायकनहल्ली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए सुपरवाइजर को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया।


विरोध के बाद कन्नड़ में हाथ जोड़कर सुपरवाइजर ने मांगी माफी

कन्नड़ समर्थकों का विरोध बढ़ने और पुलिस कार्रवाई के बाद सुपरवाइजर अशोक ने एक और वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वह दोनों हाथ जोड़कर कन्नड़ भाषा में माफी मांगते नजर आए।  उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनसे ऐसा बयान देना गलत हुआ। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे।

टैग्स