ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: अब 22 की जगह 24 कोच की होंगी प्रमुख ट्रेनें, इन गाड़ियों में पहले बढ़ाई जाएगी क्षमता

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला किया है। अब प्रमुख ट्रेनें 22 की जगह 24 कोच की होंगी। वहीं, कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त जनरल कोच और स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया गया है।

Indian Railways
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Indian Railways: रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे समेत देश के सभी जोन में 22 की जगह 24 कोच वाली प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर दिया है। आदेश के बाद यांत्रिक विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।



ट्रायल के तौर पर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) जाने वाली ट्रेन संख्या 20104 एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार ये दोनों कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे। इससे एक ओर यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होगी।



भीड़ वाली ट्रेनों को मिलेगी प्राथमिकता

रेलवे बोर्ड ने कुछ समय पहले सभी 17 जोन से गुजरने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 की जगह 24 कोच लगाने को लेकर जानकारी मांगी थी। कई दिनों के विचार-विमर्श के बाद कोचों की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी। हालांकि, इसके लिए प्लेटफॉर्म, रखरखाव और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने पर भी जोर दिया गया है।



रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के अलावा पूरे साल जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, उनमें सबसे पहले अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। दो कोच बढ़ने से प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी कम होने की उम्मीद है। भीड़भाड़ के दिनों में जहां वेटिंग 100 से 150 तक पहुंच जाती है, वहीं अतिरिक्त कोच लगने के बाद यह घटकर करीब 20 से 25 तक आ सकती है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।



दो कोच बढ़ने से 160 यात्रियों को सीधा लाभ

ट्रेन में जिस श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, उसमें करीब 160 यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा। यदि वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी थर्ड) के दो कोच बढ़ाए जाते हैं तो इस श्रेणी में वेटिंग लगभग समाप्त होने की संभावना है। आमतौर पर एसी थर्ड में वेटिंग 60 से 70 तक और स्लीपर श्रेणी में 100 से अधिक पहुंच जाती है। ऐसे में अतिरिक्त कोच यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।



कांवड़ यात्रियों के लिए भी रेलवे ने बढ़ाई सुविधा

सावन महीने के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल ने भी विशेष तैयारियां की हैं। यात्रियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।



इसके साथ ही रेलवे ने तीन जोड़ी कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। दिल्ली-हरिद्वार मेमू सेवा का भी अस्थायी विस्तार किया गया है, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए ट्रेन संख्या 54481, 54482, 54483, 54484, 54464, 54463, 54342 और 54341 में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोचों की व्यवस्था की गई है।


रेलवे के इन कदमों से एक ओर भीड़ के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी, वहीं यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होने से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता