ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पूर्व विधायक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 1 करोड़ 75 लाख के जेवरात और 35 लाख कैश की चोरी

DESK: दिवाली और छठ पर्व में लोग अपने-अपने गांव चले जाते हैं और इधर खाली पड़े घर को चोर बड़े ही आसानी से निशाना बनाता है और भीषण चोरी की घटना को बेखौफ होकर अंजाम देता है। इस बा

पूर्व विधायक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 1 करोड़ 75 लाख के जेवरात और 35 लाख कैश की चोरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दिवाली और छठ पर्व में लोग अपने-अपने गांव चले जाते हैं और इधर खाली पड़े घर को चोर बड़े ही आसानी से निशाना बनाता है और भीषण चोरी की घटना को बेखौफ होकर अंजाम देता है। इस बार चोरों ने पूर्व विधायक के आवास को निशाना बनाया है। घर के अलमारी को तोड़कर 1.75 करोड़ रूपये स्वर्ण आभूषण और 35 लाख रूपये कैश की चोरी कर ली। 


घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर की है। जहां रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन औद्योगिक क्षेत्र स्थित भदोही की पू्र्व सपा विधायक मधुबाला पासी के आवास को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार को बीती रात चोरों ने 1 करोड़ 75 लाख के स्वर्ण आभूषण और 35 लाख रुपये कैश की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गये। 


बताया जाता है कि किचन की खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे थे। उस वक्त घर में कोई भी नहीं था। खुद पूर्व विधायक मधुबाला पासी दिल्ली में थी और घर की देखकर उनका ड्राइवर कर रहा था। इस संबंध में रामपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।