ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

ATM चोरी रोकने के लिए पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका, गेट पर रखा 100-100 KG का पत्थर

JALANDHAR: देश में एटीएम तोड़कर कैश चोरी और एटीएम उखाड़ ले जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया हैं. जालंधर के ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JALANDHAR: देश में एटीएम तोड़कर कैश चोरी और एटीएम उखाड़ ले जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया हैं. जालंधर के जगराओं में पुलिस ने शहर के सभी एटीएम के गेट पर बड़े-बड़े पत्थर क्रेन से रात में रखवा रही है. जिससे चोर चोरी न कर सकें.

PHED की एकाउंटेंट ने किया करोड़ों का घोटाला, प्रेमी के साथ हुई गिरफ्तार

पुलिस का अनोखा तर्क

इसको लेकर पुलिस ने तर्क दिया है कि जब तक यह भारी पत्थर चोर हटाएंगे तब तक पुलिस पहुंच जाएगी. इससे एटीएम में होने वाली चोरी की घटनाएं कम हो जाएगी. पुलिस का कहना है कि शहर में लगभग सभी सड़कों पर सीपीओ कर्मी भी पहरे पर तैनात होते हैं. क्रेन या बड़ी जेबीसी मशीन को एटीएम के पास देख कर वह फौरन पुलिस को सूचित करेंगे. क्योंकि चोर बड़े पत्थर हटाने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे.

चोरों को पत्थर हटाना आसान नहीं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिधवा वेट और पखोवाल इलाके में पिछले दिनों लुटेरे एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले गए थे. जगराओं में भी लुटेरों ने एटीएम उखाड़ा था. इस तरह की घटनाओं को कम करने के लिए 100-100 किलो का पत्थर एटीएम के गेट के पास रखा जा रहा है. पुलिस का मानना है कि भारी पत्थर को हटाना चोरों के लिए असंभव है. इसको हटाने के लिए वह जैसे ही किसी गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे तो पता चल जाएगा.