ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PHED की एकाउंटेंट ने किया करोड़ों का घोटाला, प्रेमी के साथ हुई गिरफ्तार

RANCHI: पीएचईडी विभाग में काम करने वाली युवती ने विभाग में एक करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला कर दिया. वह पैसा लेकर प्रेमी के साथ भागने की तैयारी कर रही थी, लेकिन पुलिस ने युवती

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: पीएचईडी विभाग में काम करने वाली युवती ने विभाग में एक करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला कर दिया. वह पैसा लेकर प्रेमी के साथ भागने की तैयारी कर रही थी, लेकिन पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ कर रही हैं.


प्रेमी के खाते में 15 लाख रुपए किया ट्रांसफर
घोटाले के बारे में बताया जा रहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय में फर्जी हस्ताक्षर कर एक करोड़ 16 लाख रूपए का घोटाला उर्मिला ने किया था. जब मामले की जानकारी हुई तो सदर थाना में केस दर्ज कराया गया. इसमें कुछ और लोगों के नाम आया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,लेकिन मुख्य आरोपी फरार थी. उर्मिला ने घोटाले की 15 लाख रुपए प्रेमी के खाते में ट्रांसफर कर दी थी. घोटाले की राशि को प्रेमी ने बैंक में फिक्स डिपोजिट कर दिया था. लेकिन शातिर प्रेमिका के चक्कर में वह भी पकड़ा गया.

प्रेमी चलाता है कोचिंग

घोटाले के आरोपी पीएचईडी की लेखापाल उर्मिला बड़ाईक और उसके प्रेमी लखेंद्र साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि डुमरडीह की रहने वाली उर्मिला घोटाले में नामजद अभियुक्त थी. जबकि जांच के दौरान उसके प्रेमी लखेंद्र का भी नाम सामने आया. वह कोचिंग चलाता है और वह उर्मिला का प्रेमी हैं.