ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

PM मोदी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा..बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं

लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने डिलिमिटेशन और ओबीसी आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

दिल्ली न्यूज
अमित शाह पर भी कसा तंज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LOK SABHA:कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन इसके साथ जोड़े जा रहे परिसीमन (डिलिमिटेशन) का विरोध करती है।


प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस विधेयक के जरिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि “बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं। सावधान हो जाइए, नहीं तो पकड़े जाएंगे।”


उन्होंने विधेयक की टाइमिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार नई जनगणना कराने से बच रही है। उनका आरोप था कि अगर नई जनगणना होती है, तो ओबीसी वर्ग के वास्तविक आंकड़े सामने आ जाएंगे और फिर उनके अनुसार आरक्षण देना पड़ेगा। इसी वजह से सरकार जल्दबाजी में संशोधन बिल ला रही है और 2011 की जनगणना के आधार पर फैसले लेना चाहती है।


प्रियंका गांधी ने कहा कि बिल के ऊपर से देखने पर कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती, लेकिन असली मुद्दा परिसीमन और प्रतिनिधित्व का है। उन्होंने कहा कि 2023 में जब यह विधेयक संसद में पेश किया गया था, तब कांग्रेस ने उसका समर्थन किया था, लेकिन मौजूदा संशोधन का वह विरोध करती हैं।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह विधेयक इसी रूप में पारित होता है, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा बन सकता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार भले ही इसे गैर-राजनीतिक बता रही हो, लेकिन इसके पीछे राजनीतिक मंशा साफ नजर आती है। गृह मंत्री अमित शाह पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर आज चाणक्य होते, तो इस स्थिति को देखकर शर्मिंदा होते।