ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

महाकुंभ में बढ़ी 'महाभीड़', 15-15 KM तक लगी गाड़ियों की कतार, आज राष्ट्रपति लगाएंगी संगम में डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में लोगों की भीड़ बढ़ते ही जा रही है। वहीं आज महाकुंभ पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

Mahakumbh 2025
आज राष्ट्रपति लगाएंगी संगम में डुबकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों की बेतहाशा भीड़ के कारण पूरा शहर जाम हो गया है। शहर के चारों ओर 30 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। 20 मिनट का रास्ता तय करने के लिए लोगों को 2 से 3 घंटे का समय लग रहा है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा है कि स्टेशनों पर पैर रखने की जगह तक नहीं है। भीड़ को देखते हुए संगम (दारागंज) स्टेशन को बंद कर दिया गया है।


वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ पहुंच कर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। द्रौपदी मुर्मू 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह संगम नोज पर मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार देंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।


देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था। 


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता