ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संगम में लगाई डुबकी, सूर्य को दिया अर्घ्य

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

Mahakumbh 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई।  राष्ट्रपति ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रपति के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी साथ हैं। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।


राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। वहां से वो अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम पहुंचीं और वहां उन्हों ने पवित्र स्नान किया। राष्ट्रपति शाम 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।


आपको बता दें कि महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों की बेतहाशा भीड़ के कारण पूरा शहर जाम हो गया है। शहर के चारों ओर 30 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। 20 मिनट का रास्ता तय करने के लिए लोगों को 2 से 3 घंटे का समय लग रहा है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा है कि स्टेशनों पर पैर रखने की जगह तक नहीं है। भीड़ को देखते हुए संगम (दारागंज) स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता