ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

MAHAKUMBH 2025: प्रयागराज में आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक, मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी भी लगायेंगे CM

MAHAKUMBH 2025: प्रयागराज में आज योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी भी लगायेंगे।

MAHAKUMBH 2025
प्रयागराज में योगी कैबिनेट की बैठक
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

MAHAKUMBH 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज में कार्यक्रम है। प्रयागराज में ही आज यूपी कैबिनेट की बैठक होगी, जो दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में 12 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके सभी 54 मंत्री संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे।


आपको बता दें कि यह बैठक दोपहर 12 बजे महाकुंभ नगर के अरैल स्थित त्रिवेणी पुष्प में होगी। बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे और विधिवत पूजा करेंगे। यह पहला मौका नहीं है जब योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ संगम पर पहुंच रहे हैं। इससे पहले 2019 में अर्धकुंभ के दौरान भी योगी अपने कैबिनेट के साथ संगम पहुंचे थे और साधु-संतों के साथ गंगा स्नान किया था। 


योगी आदित्यनाथ लगातार महाकुंभ की व्यवस्थाओं का खुद जायजा ले रहे हैं और अफसरों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। आज होने वाली यूपी कैबिनेट की मीटिंग में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी। उम्मीद है कि कैबिनेट मीटिंग में यूपी के धार्मिक स्थलों के गलियारे समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। इसमें प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट के विकास को लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता