ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

प्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रेमी की पिटाई से आहत एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रेमी के समझाने पर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

उत्तर प्रदेश न्यूज
वीरू नहीं बसंती का ड्रामा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: शोले फिल्म में आपने वीरू को देखा था कि कैसे बसंती से शादी की जिद्द में वो पानी की टंकी पर चढ़ जाता है, और कहने लगा है कि मौसी जी मुझे बसंती से शादी करनी है। ऐसा ही दृश्य सामने आया है जिसमें वीरू नहीं बल्कि बसंती मोबाईल के टावर पर चढ़ गई। फिर क्या था करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेड ड्रामा होता रहा। पता चला कि प्रेमी की पिटाई से नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ी। टावर के नीचे लोग लड़की को उतरने को कह रहे थे।


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में एक अजीबोगरीब और हाई-वोल्टेज घटना सामने आई, जहां प्रेमी की पिटाई से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस और प्रेमी के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतरी।


यह घटना शोले के ‘वीरू’ वाले दृश्य की याद दिलाती है, हालांकि यहां हालात और किरदार अलग थे। बाघराय थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ हुई मारपीट और परिजनों के व्यवहार से आहत होकर कुंडा के मनगढ़ रोड स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। रविवार शाम करीब 4 बजे जब लोगों ने उसे टावर पर देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर आवागमन ठप हो गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, युवती का पड़ोस के एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। जब इस बात की जानकारी उसके परिजनों को हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि परिजनों ने युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद युवक ने युवती के परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


प्रेमी की पिटाई और कानूनी विवाद से परेशान युवती ने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया। टावर पर चढ़कर वह अपनी मांगें रखने लगी। उसकी मांग थी कि उसके प्रेमी के साथ मारपीट बंद हो, परिवार के खिलाफ दर्ज मामला वापस लिया जाए और उसकी शादी उसी युवक से कराई जाए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।


करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने युवती के परिजनों और उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी को सामने देखकर और शादी का आश्वासन मिलने के बाद युवती शांत हुई। शाम करीब 6:15 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।


इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, जहां मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की जा रही है। एंटी-रोमियो टीम की प्रभारी निर्मला शर्मा के अनुसार, युवती पूरी तरह सुरक्षित है और दोनों परिवारों के बीच बातचीत जारी है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


टैग्स