ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

PM मोदी पर प्रकाश राज का विवादित बयान, कहा..पता नहीं चाय बेचते थे या भीख मांगते थे

अभिनेता प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की।

दिल्ली न्यूज
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छिड़ी बहस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उनके इस बयान पर बवाल मचा हुआ है।  उन्होंने नरेंद्र मोदी के चाय बेचने वाले दावे पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक बातें कही। 


दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर Kris Nair ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए पोस्ट किया था कि, मुझे पूरा यकीन है कि मोदी न तो चाय बेचने वाले थे और न ही भिखारी थे, बल्कि वे जन्मजात झूठे हैं। कौन-कौन सहमत है? ( i strongly believe modi naither a tea seller nor he was a beggar, he is a born liar. who all agree?)


Kris Nair के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा कि "मुझे नहीं पता कि उन्होंने कभी चाय बेची थी या भीख मांगी थी। लेकिन मैं उनके झूठों का गवाह रहा हूं। मेरी इस बात से कौन-कौन सहमत है? सिर्फ पूछ रहा हूं।" प्रकाश राज की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना करते हुए इसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताया।


एक यूजर ने लिखा, "जब किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई ठोस आरोप नहीं होता, तब लोग उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "सिर्फ आलोचना करने के बजाय देश के विकास में योगदान देना चाहिए। सरकार और देश की आलोचना करने के साथ-साथ नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।" प्रकाश राज इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं। उनके बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा होती रही है।

PM मोदी पर प्रकाश राज का विवादित बयान, कहा..पता नहीं चाय बेचते थे या भीख मांगते थे

टैग्स