ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

PMO के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई, रेलवे ने 32 अधिकारियों को जबरन किया रिटायर

DELHI: पीएमओ के आदेश पर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने अपने 32 अधिकारियों को रिटायरमेंट देने का फैसला लिया है। इसे रेलवे ने 'आम लोगों के हित में' की गयी कार्रवाई बत

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI: पीएमओ के आदेश पर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने अपने 32 अधिकारियों को रिटायरमेंट देने का फैसला लिया है। इसे रेलवे ने 'आम लोगों के हित में' की गयी कार्रवाई बताया है।

पीएमओ के नॉन परफॉर्मेंस और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ने निर्देश के बाद रेलवे ने ये बड़ा कदम उठाया है। रिटायर किए गए अधिकारियों की उम्र 50 साल से ज्यादा है। रेलवे के बयान के मुताबिक काम को लेकर असक्षमता, संदिग्ध गुटबाजी और अच्छा रेलवे सेवक न होने की वजह से यह कड़ा फैसला किया गया है।

बता दें कि रेलवे के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जबकि जबरन अधिकारियों को रिटायर कर दिया गया है। इससे पहले 2016-17 में रेलवे ने अपने चार अधिकारियों को रिटायरमेंट दिया था। अधिकारियों के मुताबिक एक अंतराल के बाद समीक्षा होना रेलवे के नियमों में है, लेकिन ऐसा कम ही होता है कि किसी को परमानेंट रिटायरमेंट दे दिया जाए।

टैग्स