ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

PM Kisan Yojna: बिहार के 75 लाख किसानों के खाते में कल आएंगे दो-दो हजार रुपए, PM मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी होगी। देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये DBT के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे।

बिहार
19 नवंबर को अकाउंट में आएगा पैसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PM Kisan Yojna: देश के किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होने जा रही है। 19 नवंबर को किसानों के खातों में 2-2 हजार रूपये ट्रांसफर किये जाएंगे। इसका लाभ देशभर के करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे।


बिहार के करीब 75 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त बुधवार को आएगी। दो-दो हजार रुपये दोपहर 1 से 3 बजे के बीच भेजे जाएंगे। ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों की किस्त रुक सकती है। यह वर्ष की अंतिम किस्त है।


बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिये जाते हैं। पीएम किसान योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गयी थी। इस योजना के तहत 3 किस्तों में 2-2 हजार रूपये डायरेक्ट अकाउंट में ट्रांसफर किये जाते हैं। अभी तक 20वीं किस्त किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किये जा चुके हैं। अब 21 वां किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा।  


वही बिहार के करीब 75 लाख किसानों के खाते में बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आएगी। खाते में दो-दो हजार रुपये बुधवार दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच भेजे जाएंगे। इससे पहले दो अगस्त को 20वीं किस्त राज्य के 74 लाख से अधिक किसानों को मिली थी। 21वीं किस्त में इन सभी किसानों के नाम शामिल हैं। फार्मर आईडी की अनिवार्यता में इस बार भी छूट दी गई है। हालांकि, जिन किसानों ने ईकेवाईसी अब तक नहीं कराया है, उनकी किस्त रुक सकती है। यह इस वर्ष की यह अंतिम किस्त होगी। केंद्र सरकार एक साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये किसानों के खाते में भेजती है।


बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिये जाते हैं। पीएम किसान योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गयी थी। इस योजना के तहत 3 किस्तों में 2-2 हजार रूपये डायरेक्ट अकाउंट में ट्रांसफर किये जाते हैं। अभी तक 20वीं किस्त किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किये जा चुके हैं। अब 21 वां किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा।  


किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के अकाउंट में हर साल 3 किस्त में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। 2 अगस्त 2025 को पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की थी। इस मद में कुल 20.84 करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे गये थे। 

टैग्स