ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त : खाते में आने लगे ‘खटाखट’ दो-दो हजार

DESK : देश के 9 करोड़ से अधिक किसानो का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। 17वीं

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त : खाते में आने लगे ‘खटाखट’ दो-दो हजार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : देश के 9 करोड़ से अधिक किसानो का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। 17वीं किस्त जारी होने के बाद किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपए आने लगे हैं।


वाराणसी में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रुपए पहुंच गए हैं। आज तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने की तरफ भी बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। कृषि सखी के रूप में बहनों की नई भूमिका उन्हें सम्मान और आय के नए साधन दोनों सुनिश्चित करेगी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि 30 हजार से अधिक सहायता समूहों को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र दिए गए हैं। फिलहाल 12 राज्यों में इस योजना की शुरुआत की गई है। आने वाले समय में पूरे देश में हजारों समूहों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। पिछले 10 वर्षों में काशी के किसानों के लिए केंद्र सरकार और पिछले सात साल से राज्य की सरकार समर्पण भाव से काम कर रही है।


बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर, 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है ताकि वह कृषि से जुड़े कार्य कर सकें।