ब्रेकिंग
एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानएक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयान

20 जून को आएगा पीएम किसान योजना का पैसा, घर बैठे ऐसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होने की तारीख घोषित हो गई है और पात्र किसानों के खातों में जल्द ही 2000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। अगर आप..

20 जून को आएगा पीएम किसान योजना का पैसा, घर बैठे ऐसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं
Ramakant kumar
4 मिनट

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि आगामी 20 जून को पात्र किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इस खबर के बाद देशभर के किसानों में खुशी का माहौल है.


पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को आर्थिक सहायता देती है, ताकि खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में उन्हें मदद मिल सके। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं.


पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किस्त जारी होने की तारीख की जानकारी दी गई है. हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार किस राज्य या स्थान से किसानों के खाते में राशि भेजेंगे.


करीब 10 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

पीएम किसान योजना की पिछली किस्त यानी 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी. उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से किसानों के खाते में राशि भेजी थी. 22वीं किस्त में करीब 9 करोड़ 46 लाख 15 हजार 309 किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे.


अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है कि इस बार भुगतान समय पर होने की संभावना है.


इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

सरकार ने साफ कर दिया है कि पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होना अनिवार्य है. जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं कराया है, उनके खाते में किस्त की राशि अटक सकती है.


इसके अलावा सरकार ने फार्मर आईडी को भी जरूरी बताया है. हालांकि किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है. इसलिए जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उन्हें जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लेना चाहिए.


घर बैठे ऐसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 2000 रुपये आएंगे या नहीं, तो आप ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.


इसके लिए ये आसान तरीका अपनाएं:

  • 1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • 2. होम पेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें.
  • 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें.
  • 4. आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
  • 5. OTP डालने के बाद आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.


इससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी किस्त जारी होगी या नहीं.


पीएम किसान लाभार्थी सूची में ऐसे देखें नाम

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं, तो यह भी ऑनलाइन चेक किया जा सकता है.

इसके लिए:

  1.  पीएम किसान पोर्टल खोलें
  2.  Beneficiary List पर क्लिक करें
  3.  अपना राज्य चुनें
  4.  जिला, प्रखंड और गांव का नाम भरें
  5.  इसके बाद आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी


इस सूची में आप अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं.


फर्जी कॉल और मैसेज से रहें सावधान

किसानों को सलाह दी गई है कि पीएम किसान की किस्त के नाम पर आने वाले किसी भी फर्जी कॉल या लिंक से सावधान रहें. सरकार या कोई भी आधिकारिक संस्था बैंक डिटेल, OTP या पासवर्ड फोन पर नहीं मांगती है. अगर कोई व्यक्ति किस्त जल्दी दिलाने या नाम जोड़ने के नाम पर पैसे मांगता है तो ऐसे लोगों से सतर्क रहें.