ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पीएम आवास योजना का पैसा मिलते ही बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गईं 11 महिलाएं, घर तो गया ही.. घरवाली भी हाथ से गई

DESK: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना घर बनाने के लिए मदद करती है लेकिन कहीं कहीं इस योजना में फर्जीवाड़े की खबरें भी सामने आ रही हैं।

पीएम आवास योजना का पैसा मिलते ही बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गईं 11 महिलाएं, घर तो गया ही.. घरवाली भी हाथ से गई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना घर बनाने के लिए मदद करती है लेकिन कहीं कहीं इस योजना में फर्जीवाड़े की खबरें भी सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में इस योजना से जुड़ा फर्जीवाड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  


दरअसल, उत्तर प्रदेश के महराजगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही है। ताजा मामले में यूपी की 11 महिलाओं ने पीएम आवास योजना की पहली किस्त का पैसा मिलते ही बड़ा कांड कर दिया है। इन 11 महिलाओं ने योजना का पैसा आते ही अपना असली रंग दिखाया और अपने अपने प्रेमियों के साथ घर छोड़कर फरार हो गईं हैं। यह खबर मीडिया में सुर्खियां बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर खूब वायरल हो रहा है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पैसे लेकर फरार हुईं 11 महिलाओं के पतियों ने इस घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है और न्याय की गुहार लगाई है। घर बनाने के लिए पहली किस्त सरकार की तरफ से मिली थी, उसे तो उनकी पत्नियां लेकर फरार हो ही गई हैं और अब जिला प्रशासन ने योजना की दूसरी किस्त पर रोक लगा दी है। ऐसे में 11 पतियों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। अपना घर का सपना तो टूट ही गया और घरवाली भी हाथ से निकल गई है।


बता दें कि महराजगंज जिले में करीब 2350 लोगों ने पीएम आवास योजना का पैसा मिला है। लाभार्थियों में अधिकतर महराजगंज के हैं। इनमें से कई लोगों के घर पहले ही बन चुके हैं जबकि कई लोगों को अपना पक्का मकान बनाना था। इस योजना के तहत पहली किस्त में 40 हजार रुपए लाभार्थी के खाते में भेजे गए थे। जानकारी मिली है कि इनमें से 11 महिलाएं पैसा मिलते ही अपने पति को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं।

टैग्स