ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

जहरीली शराब पीने से 60 लोगों की मौत, सीएम ने दिया जांच का आदेश

DESK: लॉकडाउन में जहरीली शराब पीने से तीन दिन में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कई की तबीयत गंभीर है. जिसका इलाज चल रहा है. यह घटना पंजाब के तीन जिलों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन में जहरीली शराब पीने से तीन दिन में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है  कई की तबीयत गंभीर है. जिसका इलाज चल रहा है. यह घटना पंजाब के तीन जिलों में हुई है. जिसके बाद पंजाब में हड़कंप मच गया है. 

इसको भी पढ़ें: अपराधियों के सामने नाचने लगे इंस्पेक्टर और दारोगा, साहब को देख जवान भी देने लगे साथ

सीएम ने दिया जांच का आदेश

पंजाब के तरनतारन, अमृतसर और बटाला जिले मौत होने के बाद सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पूरी मामले की जांच के आदेश दिए हैं. वीरवार को मारे गए पांच  लोगों के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को बिना सूचना दिए शवों का अंतिम संस्‍कार कर दिया. 

एक गांव में 11 लोगों की मौत, गांव में नहीं जला चूल्हा

अमृतसर के मुच्छल गांव में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत हो गई है. गांव में चारों तरफ गम का माहौल है. स्थिति ऐसी हो गई हैं कि इस गांव में चूल्हा तक नहीं जला है. कई बीमार की स्थिति गंभीर हैं वह हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहे हैं. 

तरनतारन में सबसे ज्यादा 30, बटाला में 8 और अमृतसर में 4 की जान गई

जहरीली शराब ने तरनतारन, अमृतसर और गुरदासपुर में जहरीली देसी शराब पीने से 42 लोगों की मौत हुई. तरनतारन में सबसे ज्यादा 30, बटाला (गुरदासपुर) में 8 और अमृतसर में  लोगों की मौत हुई. जबकि वीरवार को अमृतसर में सात लोगों की जान गई थी. इस तरह दो दिन में तीन जिलों के 10 गांवों और दो शहरी इलाकों में 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं. यह सब पंजाब में लॉकडाउन के कारण अवैध शराब का कारोबार हुआ. जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ा.  बता दें कि  दो दिन पहले ही आंध्र प्रदेश में सैनिटाइजर पीने से 9 लोगों की मौत हो गई थी.