ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, 200 करोड़ की ठगी मामले में ईडी ने भेजा समन, नोरा पहुंची ईडी के दफ्तर

DESK: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जैकलीन फर्नांडीस को दोबारा ईडी की तरफ से समन भेजा गया है वह कल यानी

नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, 200 करोड़ की ठगी मामले में ईडी ने भेजा समन, नोरा पहुंची ईडी के दफ्तर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जैकलीन फर्नांडीस को दोबारा ईडी की तरफ से समन भेजा गया है वह कल यानी शुक्रवार को ईडी के दफ्तर में हाजिर होगी। जबकि नोरा फतेही को पर्वतन निदेशालय ने समन भेजकर आज ईडी के दफ्तर में उपस्थित होने को कहा था। नोरा फतेही ईडी के दफ्तर पहुंची हैं। जिससे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ED की निगाहें कई लोगों पर हैं जो इस केस में डायरेक्ट और इन डायरेक्ट रूप से शामिल हैं। 


 दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा गया है। जैकलीन को 15 अक्टूबर को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में बुलाया गया है। इन दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस से 200 करोड़ की ठगी और फिरौती के मामले में पूछताछ की जानी है। 


तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपए रंगदारी वसूलने के केस में सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस लीना पाल जेल में बंद हैं। आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहकर दोनों एक्ट्रेस को अपने जाल में फंसाने की साजिश रची थी। इससे पहले भी जैकलीन से दो बार पूछताछ ईडी कर चुकी है। जैकलीन को शुक्रवार को ईडी के दफ्तर में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। 


इससे पहले पूछताछ में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत जैकलीन का बयान भी दर्ज किया जा चुका है। 23 अगस्त को ईडी ने जानकारी दी थी कि इस केस में चेन्नै में समंदर किनारे मौजूद एक आलीशान बंगलो को उन्होंने जब्त किया है और इसी के साथ 82.5 लाख रुपये कैश, 2 किलोग्राम सोना, 16 लग्ज़री कार और कई महंगे सामान जब्त किए गए थे। 

टैग्स