ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन दिल्ली पहुंचे, BJP मुख्यालय में स्वागत की भव्य तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद मंत्री नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गये हैं। BJP मुख्यालय में उनके स्वागत और शीर्ष नेताओं से मुलाकात की तैयारियां तेज हैं।

बिहार
नितिन नबीन के स्वागत की तैयारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Nitin Nabin: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री नितिन नबीन दिल्ली पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी सौंपी थी। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गये।,जहां वे बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में जाएंगे और पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। संगठन मंत्री बीएल संतोष खुद तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं।


दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर नितिन नबीन ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को धैर्य पूर्वक पार्टी के लिए काम करना चाहिए। संगठन की मूल भावना को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है कि जहां पार्टी का एक कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिलीप जायसवाल ने बताया कि दिल्ली में नितिन नबीन की ताजपोशी होनी है, हमलोग भी उनके साथ दिल्ली जा रहे हैं। वह पार्टी के युवा चेहरा हैं। 45 साल की बीजेपी और 45 साल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष। बिहार के लिए इससे बड़ा गौरव की बात कुछ नहीं हो सकती है।


बता दें कि नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद दिल्ली में उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। राजधानी में प्रवास के दौरान नितिन नवीन की भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात संभावित है। साथ ही नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट होने की संभावना जताई जा रही है। नितिन नवीन बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता बन गए हैं, जिसे पार्टी संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

टैग्स

संबंधित खबरें