ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: भारत से 100 रुपये से अधिक खरीदारी पर लगेगा भंसार शुल्क, सीमा व्यापार पर पड़ेगा असर

Nepal customs duty rule: नेपाल सरकार ने भारत से 100 रुपये से अधिक की खरीदारी पर भंसार शुल्क अनिवार्य कर दिया है, जिससे सीमा क्षेत्रों के छोटे व्यापार और आम लोगों पर असर पड़ने की आशंका है।

Nepal customs duty rule
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nepal customs duty rule: नेपाल सरकार ने भारत से की जाने वाली खरीदारी पर नए नियम लागू करते हुए 100 रुपये से अधिक के सामान पर भंसार (कस्टम ड्यूटी) अनिवार्य कर दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देना बताया जा रहा है, लेकिन इसका सीधा असर सीमावर्ती इलाकों के छोटे व्यापारियों और रोजमर्रा की खरीदारी करने वाले लोगों पर पड़ सकता है।


नए नियम के अनुसार 100 रुपये से अधिक की हर खरीद पर 5 से 80 प्रतिशत तक भंसार शुल्क देना होगा। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में यह नियम लागू होने के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग सस्ते सामान के लिए भारतीय बाजारों पर निर्भर रहते हैं।


बालेंद्र शाह सरकार के इस नए आदेश के बाद सीमा क्षेत्रों में हलचल देखी जा रही है। प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। नियम में किसी एनजीओ या सरकारी संस्था को छूट नहीं दी गई है।


सीमा क्षेत्र के लोग रोजमर्रा की जरूरतों जैसे दाल, तेल, नमक, चीनी, सब्जी, दवाइयां और अन्य सामान भारत से खरीदते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नया नियम लागू होने से छोटी-छोटी खरीदारी पर भी असर पड़ेगा और यह गरीब तथा मजदूर वर्ग के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।


विशेषज्ञों के अनुसार सरकार का उद्देश्य राजस्व बढ़ाना और अवैध व्यापार पर रोक लगाना है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर सीमावर्ती क्षेत्रों के आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों पर पड़ सकता है, जो रोजाना छोटी खरीदारी पर निर्भर रहते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता