ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

Nepal Violence: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा से तनाव, बवाल के बाद भारत-नेपाल सीमा सील; बॉर्डर पर हाई अलर्ट

Nepal Violence: नेपाल के पारसा और धनुषा जिलों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद हुए बवाल को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा सील कर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Nepal Violence
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nepal Violence: पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आ गया है। भारतीय सीमा से सटे पारसा और धनुषा जिलों में भड़की हिंसा के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को भी सील कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना के बाद हालात बिगड़ गए। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गया।


धनुषा के सखुवा मारान इलाके में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया। जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।


वहीं पारसा जिले के बीरगंज में भी हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए यहां भी पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पारसा जिला भारत के बिहार राज्य के रक्सौल से सटा हुआ है, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।


नेपाल पुलिस के अनुसार, मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना के बाद सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने वाले बयान सामने आए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता