ब्रेकिंग
BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन

नगालैंड में मतदान शुरू; झारखंड से गये IRB जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

DESK: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच लोग आज वोट डाले जा रहे हैं. वही नागालैंड के वोखा जिले में सुरक्षाकर्मियों और मतदान कर्मियों को लेकर जा रही बस का ए

नगालैंड में मतदान शुरू; झारखंड से गये IRB जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान  शुरू हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच लोग आज वोट डाले जा रहे हैं. वही नागालैंड के वोखा जिले में सुरक्षाकर्मियों और मतदान कर्मियों को लेकर जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया. इस घटना में बस ड्राइवर की मौत हो गई है. सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी घायल हुए हैं. एक व्यक्ति को गंभीर हालत होने के चलते रेफर किया गया है.  


जानकारी के अनुसार नागालैंड चुनाव के लिए मतदान कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस में सवार 13 लोग घायल हो गए. घायलों में शामिल एक व्यक्ति की गंभीर हालत होने की वजह उसे रेफर किया गया है. अनियंत्रित बस पहाड़ से खाई में गिरी थी. बता दें रविवार दोपहर करीब 12 बजे नागालैंड के वोखा जिले में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.  


यह बस हादसा उस समय हुआ जब मतदान केंद्र से 10 मिनट की दूरी रह गई थी. हादसे में असम के रहने वाले बस ड्राइवर की मौत हुई है और 13 लोग घायल हुए हैं.  जानकारी के अनुसार घायलों में झारखंड सशस्त्र पुलिस के 8 कर्मी शामिल हैं और नागालैंड सशस्त्र पुलिस का 1 जवान शामिल है.