ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

साजिया खान बनी शारदा, प्रेमी मयूर को पाने के लिए सनातन धर्म अपनाया, शिव मंदिर में रचाई शादी

मुस्लिम युवती साजिया खान ने प्रेमी मयूर से विवाह के लिए सनातन धर्म अपनाया और शिव मंदिर में हिंदू रीति से शादी की। अब वह शारदा बन गई हैं।

MP
एक विवाह ऐसा भी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां साजिया खान नाम की एक मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी मयूर के लिए इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया और अपना नया नाम शारदा रख लिया। इसके बाद दोनों ने महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली।


दरअसल MP के खंडवा जिले के भीकनगांव तहसील के चिल्टिया गांव के रहने वाले साजिया और मयूर एक-दूसरे से लंबे समय से प्यार करते थे। लेकिन दोनों के धर्म अलग होने के कारण शादी में अड़चनें आ रही थीं। इस पर साजिया ने बड़ा फैसला लेते हुए स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया।


मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह

साजिया ने महादेवगढ़ मंदिर में प्रायश्चित अनुष्ठान कर सनातन धर्म को स्वीकार किया और फिर मंदिर में मयूर से शादी की। विवाह के दौरान पुजारी ने सभी धार्मिक विधियां पूरी कराईं। शादी के बाद दोनों ने पंडित और अन्य लोगों से आशीर्वाद लिया और ससुराल चले गए।


शादी के बाद क्या बोली साजिया?

शारदा ने बताया कि उसे बचपन से ही सनातन धर्म की शिक्षा अच्छी लगती थी। उसे यह भी पसंद है कि इस धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है। उसने कहा कि मयूर से वह बिना किसी दबाव के शादी कर रही है और अब वह बहुत खुश है।


मयूर ने क्या कहा?

मयूर ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से बहुत समय से प्यार करते थे, लेकिन धर्म की वजह से शादी संभव नहीं हो पा रही थी। जब साजिया ने खुद सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जताई, तो उन्होंने मंदिर में विवाह करने का फैसला लिया। शादी के बाद दोनों ने भगवान शिव का जालाभिषेक भी किया।

टैग्स