ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

Air India Flight Bomb threat : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली में हुआ इमरजेंसी लैंडिंग

DESK : एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। उसके बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि

Air India Flight Bomb threat : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली में हुआ इमरजेंसी लैंडिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। उसके बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है। विमान फिलहाल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है। इसके साथ ही विमान की जांच की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। विमान को इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है। विमान फिलहाल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI 657 को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया था। इसके बाद फ्लाइट को आइसोलेशन बे में रखा गया था. फिर 135 यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट ने बयान जारी करते हुए कहा था कि AI 657 (BOM-TRV) ने 22 अगस्त, 2024 को 0730 बजे बम की धमकी की सूचना दी। TRV एयरपोर्ट पर 07:36 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ. इसे आइसोलेशन बे में पार्क किया गया। 


बता दें कि इससे पहले जून 2024 में चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद विमान की मुंबई में इमजरेंसी लैंडिग कराई गई थी. विमान में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। एयरलाइन ने बताया था कि मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया था।