ब्रेकिंग
Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम

मुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

मुंबई के कुर्ला पश्चिम में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में 7 लोगों की मौत हो गई। कई झोपड़ियां मलबे में दब गईं और एनडीआरएफ, बीएमसी व पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

महाराष्ट्र न्यूज
इलाके में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI:मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कुर्ला पश्चिम स्थित एक चॉल के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कई लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं।


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 3:48 बजे हुआ। पहाड़ी के निचले हिस्से में बनी 6 से 7 झोपड़ियों पर अचानक भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थरों का मलबा आ गिरा। हादसे के समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।


लेवल-II आपात स्थिति घोषित

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-II आपात स्थिति घोषित कर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौके पर बीएमसी, पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटी हैं।मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने भी घटनास्थल का दौरा कर बचाव अभियान की समीक्षा की। डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।


BMC ने जारी की चेतावनी

हादसे के बाद BMC ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। महानगरपालिका ने कहा कि लोग भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका वाले संवेदनशील इलाकों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।