ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

अपने होने वाले दामाद के साथ मां फरार, बेटी की शादी के 9 दिन पहले सारा गहना और कैश लेकर भागी

16 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी उसी लड़के के साथ होने वाली थी, जिसके साथ वो भागी है। दामाद ने उसे एक मोबाइल गिफ्ट किया था जिससे वो चोरी छीपे बातें किया करती थी। लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी की दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा है।

CRIME
प्यार अंधा होता है
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP NEWS: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जब प्यार किसी से हो जाता है तब उसे ना तो जाति, धर्म, उम्र कुछ नहीं नजर आता है। प्यार करने वाले को ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई देता है वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। यूपी के अलीगढ़ में एक सास को होने वाले दामाद के साथ ऐसा प्यार हुआ कि दोनों घर से भाग गये। महिला की बेटी की शादी 9 दिन बाद होने वाली थी लेकिन बेटी की हाथ में मेहंदी लगने से पहले वो अपने आशिक के साथ फरार हो गयी।


रिश्तों  को शर्मसार कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है। जहां एक मां अपनी बेटी के होने वाले पति यानि दामाद के साथ फरार हो गयी है। 16 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी उस लड़के के साथ होने वाली थी। जिसके साथ वो भागी है। दामाद ने उसे (सास) एक मोबाइल गिफ्ट किया था जिससे वो चोरी छीपे दामाद से बातें किया करती थी। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी की दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा है.


मामला यूपी के अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र का है जहां बेटी की शादी के 9 दिन पहले मां अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गयी। बेटी की शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और ढाई लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गई। महिला के परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से है। महिला के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह बात जानकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। लड़की के होने वाले ससुराल में भी इसकी चर्चा हो रही है। किसी को इस बात पर पहले विश्वास नहीं था। लेकिन दोनों के एक ही दिन घर से भागने पर शक इस ओर गयी। 


लड़का घर में यह कहकर निकला है कि वो शादी के लिए कपड़े खरीदने जा रहा है। जिसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। पिता ने उसे लगातार फोन लगाया लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। जिसके बाद होने वाले ससुराल में पिता ने फोन लगाया। तब पता चला कि लड़की की मां भी गायब हो गयी है। लड़की के पिता ने जब आलमीरा चेक किया तो देखा कि बेटी की शादी के लिए रखे कीमती गहने और ढाई लाख रुपये गायब है। पूरे इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है। लड़की के घर और होने वाले ससुराल में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला और उसके होने वाले दामाद के मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है।  

टैग्स

संबंधित खबरें