ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करिये और फ्री में खाइये जलेबी-समोसा, चीन के विरोध में दो युवाओं की पहल

DESK : भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत से पूरे देश में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. लोग चीन को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. चाइनी

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत से पूरे देश में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. लोग चीन को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. चाइनीज सामानों के बहिष्कार से लेकर चीन के खिलाफ कई तरह की मुहिम देश भर में चलायी जा रही है. इस बीच दो युवाओं ने चीन के विरोध का नया तरीका निकाला है. उन्होंने लोगों को ऑफर दिया है कि वे अपने मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करें, बदले में उन्हें मुफ्त में जलेबी और समोसा खिलाया जायेगा.


गुजरात के बड़ौदा में है ऑफर
ये ऑफर गुजरात के बड़ौदा में लागू किया गया है. चीन के विरोध का ये तरीका चर्चे में है. दरअसल, यहां एक नमकीन की दुकान पर युवाओं को नास्ते में फ्री नमकीन और जलेबी दी जा रही है. दुकानदार ने शर्त सिर्फ इतनी रखी है कि आप दुकान पर आयें और सामने ही अपने मोबाइल से चाइनीज एप को डिलीट कर दें. उसके बाद आपका जलेबी से मुंह मीठा कराया जायेगा. साथ में नमकीन भी दी जायेगी. सब बिल्कुल फ्री.


मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करिये और फ्री में खाइये जलेबी-समोसा, चीन के विरोध में दो युवाओं की पहल


दो युवाओं की पहल
लोगों को जलेबी खिलाकर चीन का विरोध करने का ये आइडिया बड़ोदा के निझामपुर के दो युवाओं का है. दोनों वहीं नमकीन और जलेबी की दुकान चलाते हैं. अपने ऑफर को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने पोस्टर भी लगवाये हैं. लिहाजा बड़ी तादाद में लोग उनकी दुकान पर पहुंच रहे हैं. इस मीठे ऑफर को देखकर लोग खुशी-खुशी चाइनीज एप को डिलीट कर दे रहे हैं और फिर जलेबी का स्वाद ले रहे हैं.


गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर मुहिम चल पड़ी है. दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दुकानदारों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का फैसला ले लिया है. कई व्यापारियों ने चीन से अपने आर्डर को कैंसिल कर दिया है. वहीं चीन के मोबाइल और मोबाइल एप के खिलाफ भी मुहिम चली है. लोग बकायदा उन एप का नाम शेयर कर रहे हैं जो चीन द्वारा तैयार किया गया है.