ब्रेकिंग
अब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवअब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीव

अब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लान

Meta ने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए Plus सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स, कस्टम थीम, प्रीमियम स्टिकर्स और एडवांस टूल्स मिलेंगे। भारत में भी जल्द इसकी शुरुआत हो सकती है।

दिल्ली न्यूज
अब सीधा आपके जेब पर पड़ेगा असर
© Generate AI image
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

Meta Plus subscription Plans: सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर आ रही है। टेक कंपनी Meta ने अपने लोकप्रिय एप्स के लिए नए ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव और एडवांस फीचर्स मिलेंगे, जिसके लिए उन्हें हर महीने कुछ शुल्क देना होगा।


मेटा ने यह घोषणा की है कि कंपनी अपने कंज्यूमर सब्सक्रिप्शन प्लान्स को ग्लोबली रोलआउट कर रही है। कंपनी की प्रोडक्ट हेड नाओमी ग्लाइट ने कहा कि इन प्लान्स के तहत यूजर्स को कम कीमत में कई प्रीमियम फीचर्स का फायदा मिलेगा। हालांकि, यह प्लान मेटा वेरिफाइड (ब्लू टिक) सर्विस से अलग होगा। मेटा वेरिफाइड पहले की तरह केवल वेरिफिकेशन, सुरक्षा और कस्टमर सपोर्ट के लिए काम करता रहेगा। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक प्लस और इंस्टाग्राम प्लस की मासिक कीमत 3.99 डॉलर रखी गई है, जबकि व्हाट्सएप प्लस के लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर खर्च करने होंगे। हालांकि भारत में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है। व्हाट्सएप प्लस में यूजर्स को कई खास पर्सनलाइज्ड फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें कस्टम थीम, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स को पिन करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।


वहीं इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस यूजर्स को कई एडवांस टूल्स दिए जाएंगे। इंस्टाग्राम प्लस में यूजर्स यह देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया। इसके अलावा अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बनाने, बिना नाम दिखाए स्टोरी प्रीव्यू देखने, 24 घंटे से ज्यादा समय तक स्टोरी दिखाने और स्टोरी स्पॉटलाइट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन, बायो के लिए स्पेशल फॉन्ट और ज्यादा प्रोफाइल पिन करने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सर्च करने का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।


मेटा ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये नए Plus प्लान्स कंपनी की Meta Verified सर्विस से पूरी तरह अलग हैं। Meta Verified केवल ब्लू टिक, पहचान सत्यापन और कस्टमर सपोर्ट के लिए ही काम करेगा। हालांकि इन नए प्लान्स को अभी भारतीय यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में भी इन्हें लॉन्च कर सकती है।


इसके अलावा Meta ने AI, क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए ‘Meta One’ नाम से नए प्रीमियम प्लान्स की भी तैयारी की है। Meta One Plus प्लान की संभावित कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह बताई जा रही है, जबकि Meta One Premium प्लान 19.99 डॉलर प्रति माह में उपलब्ध हो सकता है।


वहीं क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए Meta One Essential और Meta One Advanced प्लान्स भी पेश किए जाएंगे। इन प्लान्स में वेरिफाइड बैज, फर्जी अकाउंट से सुरक्षा, एडवांस एनालिटिक्स, कंटेंट शेड्यूलिंग टूल्स और फेसबुक फीड में ज्यादा विजिबिलिटी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।


टैग्स