ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में फिर हुआ हादसा, टेंट सिटी में लगी आग; कई कॉटेज जले

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर

Mahakumbh 2025 :
Mahakumbh 2025 :
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी है। झूंसी की तरफ छतनाग के पास मेला के किनारे यह घाट है। यहां प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में आग लगी है। फिलहालकिसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अभी आग का कारण नहीं पता चल सका है।


जानकारी हो कि इससे पहले 19 जनवरी को गोरखपुर के गीता प्रेस के शिविर में आग लगी थी। तब डेढ़ सौ ज्यादा कॉटेज जलकर खाक हो गए थे। गीता प्रेस का शिविर शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में लगा था। तब प्रशासन ने छोटे सिलेंडर में रिसाव को आग का कारण बताया था। हालांकि गीता प्रेस वालों ने बाहर से आई आग को कारण बताया था।


वहीं, सबसे बड़ी बात यह है कि आज जब आग लगी है तो प्रदेश के दोनों सबसे बड़े अधिकारी मुख्य सचिव और डीजीपी महाकुंभ मेला क्षेत्र में ही हैं। दोनों अधिकारी कल हुई भगदड़ के मामले के कारणों की जांच के लिए पहुंचे हैं। इस भगदड़ में तीस लोगों की मौत हो गई थी। करीब 60 लोग घायल हैं। 36 का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है।


आपको बता दें कि, बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रविवार, 3 फरवरी 2025 को तीसरा अमृत स्नान होगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पवित्र संगम में स्नान स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। महाकुंभ में चौथा महास्नान माघ पूर्णिमा के दिन यानी बुधवार, 12 फरवरी 2025 को किया जाएगा। महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 के दिन महाकुंभ का आखिरी महास्नान होगा।