ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

नीतीश सरकार ऐसी करेगी औद्योगिक विकास, केंद्र सरकार को फूड पार्क प्रोजेक्ट पूरा करने में छूट रहा पसीना

DELHI : नीतीश सरकार बिहार में भले ही उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाने का दावा करती रही हो। स्पेशल स्टेटस की मांग करते वक्त उद्योग धंधों को बढ़ाने का हवाला दिया जाता

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

DELHI : नीतीश सरकार बिहार में भले ही उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाने का दावा करती रही हो। स्पेशल स्टेटस की मांग करते वक्त उद्योग धंधों को बढ़ाने का हवाला दिया जाता रहा हो लेकिन हकीकत यही है कि बिहार में प्रस्तावित इकलौता प्रिस्टिन मेगा फूड पार्क भी अब तक बनकर तैयार नहीं हो सका है। केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि बिहार के खगड़िया में बन रहे एकलौते फूड पार्क के निर्माण में कई मुश्किलें सामने आ रही हैं। दरअसल राज्यसभा में आरजेडी के सांसद मनोज झा ने बिहार में फूड पार्क के निर्माण में देरी का मामला उठाया तो विभागीय मंत्री हरसिमरत कौर ने स्थिति स्पष्ट कर दी। हरसिमरत कौर ने सदन में साफ तौर पर कहा कि फूड पार्क के निर्माण में केंद्र सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


मनोज झा ने जब खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर से सवाल पूछा कि बिहार के मेगा फूड पार्क प्रोजेक्ट की क्या स्थिति है, मेगा फूड पार्क प्रोजेक्ट पर काम अगर आपके अनुरूप नहीं हो रहा है तो इसका क्या कारण है।  जिसके जवाब में हरसिमरत कौर कहा कि, बिहार में एक फूड पार्क का प्रोजेक्ट है, जिसBपर अभी काम चल रहा है।  लेकिन बिहार के फूड पार्क प्रोजेक्ट में बहुत सारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।  मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लागू करने में हमें बहुत मुश्किल हो रही है, इसलिए यह अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है।


आपको बता दें कि खगड़िया में बन रहे राज्य के पहले प्रिस्टिन मेगा फूड पार्क को लेकर पहले से विवाद है।  29 नवंबर 2018 को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर इस मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करने के लिए खगड़िया पहुंची थीं। उद्घाटन से पहले उन्होंने फूड कोर्ट का मुआयना किया तो पाया कि इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिसके बाद आनन-फानन में हरसिमरत कौर ने इस फूड पार्क का उद्घाटन करने से मना कर दिया और वापस दिल्ली लौट गईं। 


टैग्स