ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टी मुखर्जी का मिला शव, सुसाइड की आशंका, शिक्षक भर्ती घोटाले में गई थी नौकरी

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टी मुखर्जी का शव मिला है। शुरुआती जांच में सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। 2024 में शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में उनकी नौकरी चली गई थी।

पश्चिम बंगाल
नौकरी जाने के बाद से थीं तनाव में
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टी मुखर्जी का शव मंगलवार को बीरभूम जिले के कुसुम्बा गांव में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


ब्रिष्टी मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी के चचेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थीं। बताया जा रहा है कि शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में नौकरी जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में थीं।


नौकरी जाने के बाद से थीं तनाव में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिष्टी मुखर्जी बोलपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रुप-C कर्मचारी के पद पर कार्यरत थीं। वर्ष 2024 में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद से ही वह कथित तौर पर डिप्रेशन में थीं।


हाईकोर्ट ने रद्द की थीं 25,753 नौकरियां

पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल 2024 को बड़ा फैसला सुनाते हुए अवैध तरीके से हासिल की गई सभी नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि लंबे समय तक अवैध तरीके से नौकरी करने वाले कर्मचारियों को ब्याज सहित वेतन वापस करना होगा।


हाईकोर्ट के इस फैसले के तहत 2016 के भर्ती पैनल के आधार पर दी गई कुल 25,753 नौकरियां रद्द कर दी गई थीं। इसी कार्रवाई की जद में ब्रिष्टी मुखर्जी की नौकरी भी चली गई थी।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ब्रिष्टी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

टैग्स