ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bihar Crime News: सहरसा के कपड़ापट्टी स्थित थोक दवा दुकान में देर रात शटर तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। चोर नकदी के साथ बड़ी मात्रा में दवाएं और सामान लेकर फरार हो गए, जबकि पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। चोर ने दुकान में कैसे प्रवेश किया...

दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा शहर के कपड़ापट्टी स्थित एक थोक दवा दुकान में सोमवार देर रात चोरों ने शटर तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ली. चोर दुकान से लगभग 50 हजार रुपये नकद के अलावा एक लाख रुपये से अधिक कीमत की दवाएं और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में एक नकाबपोश चोर दुकान के अंदर सामान और नकदी समेटता हुआ दिखाई दे रहा है.


घटना शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके कपड़ापट्टी स्थित ‘केशरी डिस्ट्रीब्यूटर्स’ नामक थोक दवा दुकान की है. दुकान के प्रोपराइटर विशाल केसरी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे चोरों ने दुकान को निशाना बनाया. दुकान के पिछले हिस्से में लगे शटर को लोहे की रॉड की मदद से तोड़ा गया और उसे ऊपर की ओर मोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए.


दुकान में घुसने के बाद चोरों ने सबसे पहले गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया. इसके बाद दुकान में रखी दवाओं और अन्य सामान को भी समेट लिया. दुकानदार के मुताबिक चोरी किए गए दवाओं और सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है. नकदी को मिलाकर चोरी से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है.


सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामने आया मामला

मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला. इसके बाद दुकान के अंदर जांच की गई तो गल्ले से नकदी और बड़ी मात्रा में दवाएं गायब थीं. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए.


इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर घुसकर सामान और नकदी चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस अब चोर की पहचान करने में जुटी है.


व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी

शहर के मुख्य बाजार में हुई चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त कारोबारी इलाके में रात के समय चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर जांच शुरू की. पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद लेना शुरू कर दिया है.


सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दुकान में चोरी की सूचना मिली है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है. CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने और घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है.