ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, 14 हजार फीट पर विमान ने लिया यू-टर्न, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के इंजन में उड़ान के कुछ मिनट बाद तकनीकी खराबी आ गई। 229 यात्रियों वाले विमान की गोवा एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

दिल्ली न्यूज
गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के एक इंजन में उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी आ गई। समस्या की जानकारी मिलते ही विमान को वापस गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।


फ्लाइट ने मंगलवार सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के लगभग 14 मिनट बाद, सुबह 9:30 बजे विमान को सुरक्षित रूप से वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। Flightradar24 के डेटा के अनुसार, वापस लौटते समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान में कुल 229 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया।


इंजन में खराबी की जांच शुरू

इंडिगो की ओर से बताया गया कि विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है। विमान को सभी जरूरी तकनीकी और नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद ही दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा को कम करने के लिए उन्हें खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई गईं और स्थिति के बारे में समय-समय पर जानकारी दी गई। यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था भी की गई है। फिलहाल इंजन में तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

टैग्स