ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला

बैलपोला त्योहार के दौरान एक बैल ने प्रसाद के साथ करीब 3 तोले की सोने की चेन निगल ली। एक्स-रे के बाद 15 दिन तक निगरानी रखकर सर्जरी की गई और चेन सुरक्षित निकाल ली गई।

महाराष्ट्र न्यूज
15 दिन बाद हुई सफल सर्जरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:बैल ने प्रसाद के साथ-साथ तीन तोले की सोने की चेन निगल लिया। किसान के पास दो बैल है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो गया था कि किस बैल ने सोने की चेन निगल ली है। फिर क्या था दोनों को वेटनरी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां एक्स-रे जांच में पता चला कि किस बैल में सोने की चेन है, डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सोने की चेन को पेट से बाहर निकाला।  


हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के मालेगांव तालुका के वनपत गांव से सामने आया है। पूजा के दौरान एक बैल ने प्रसाद के साथ करीब तीन तोले की सोने की चेन निगल ली। किसान को जब इसका पता चला तो वह दोनों बैलों को लेकर सरकारी पशु अस्पताल पहुंचा। एक्स-रे जांच के बाद पता चला कि चेन किस बैल के पेट में है।


बताया जाता है कि वनपत गांव के किसान शिवाजी बोरसे ने बैलपोला के अवसर पर अपने दोनों बैलों की पूजा की थी। पूजा के दौरान बैलों के सामने नैवेद्य की थाली रखी गई थी। इसी थाली में करीब तीन तोले की सोने की चेन भी रखी हुई थी। इसी दौरान एक बैल ने प्रसाद के साथ चेन भी निगल ली।


किसान के पास दो बैल होने के कारण यह पता लगाना मुश्किल था कि चेन किसने निगली है। इसके बाद शिवाजी बोरसे दोनों बैलों को लेकर चालीसगांव स्थित सरकारी पशु अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दोनों बैलों का एक्स-रे किया, जिससे चेन निगलने वाले बैल की पहचान हो गई।


15 दिन बाद हुई सफल सर्जरी

चेन की स्थिति का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने बैल की निगरानी की। करीब 15 दिन बाद सर्जरी कर उसके पेट से तीन तोले की सोने की चेन सुरक्षित निकाल ली गई। ऑपरेशन के दौरान बैल के पेट से चेन के अलावा प्लास्टिक की दो गेंदें, नायलॉन का तार और एक-एक रुपये के दो सिक्के भी मिले।


सर्जरी के बाद बैल की हालत स्थिर बतायी जा रही है। चेन सुरक्षित वापस मिलने से किसान शिवाजी बोरसे ने राहत की सांस ली। डॉक्टरों की टीम ने जांच और सर्जरी के जरिए बैल के पेट से सोने की चेन सफलतापूर्वक निकाल लिया। इस बात की चर्चा इलाके में खुब हो रही है। 


टैग्स